Wo Ladka Mujhse Bhulaya Nahi Jata by Goonj Chand

Wo Ladka Mujhse Bhulaya Nahi Jata by Goonj Chand


Wo Ladka Mujhse Bhulaya Nahi Jata by Goonj Chand

 

इश्क़ किया था मैंने तुझसे, प्यार नहीं था वो…

और मोहब्बत हुई थी तुझे भी मगर, इकरार नहीं था वो…

 

मौसम के अंदाज आज कुछ बदले बदले से है…

जाम बिना छुए ही छलके छलके से है…

और तू आज भी ना आया तो ये तेरी बदकिस्मती होगी,

क्योंकि हमारे मिजाज भी आज बहके बहके से है…

 

नींद ना आने की वो वजह बन गया है…

गलतियों की मेरी वो सजा बन गया है…

वो लड़का भुलाया नहीं जाता मुझसे अब,

बेवफाई करना जिसके लिए अब मजा बन गया है…

 

आज एक ख्याल मन में आया है…

कि इतने सालो में मैंने ऐसा क्या पाया है…

और जिसके बोलने से पहले ही रख देती हूँ हर चीज उसके आगे मैं,

क्या वो मेरी पसंद नापसंद भी आज तक जान पाया है…

मैंने अक्सर लोगो के पीछे अपना बहुत कुछ गंवाया है…

और अपनों की तो बात नहीं मैंने तो गैरों को भी अपनाया है…

पर आज मैंने अपने दिल को थोड़ा सा समझाया है…

दूसरों को ख़ुशी दी पर तुमने आखिर गम ही पाया है…

क्या तू अभी भी इस चालाक दुनिया को जान नहीं पाया है…

या तूने भी सबको खुश रखने का ठेका उठाया है…

मेरे दिल आज मुझे तुझपे बहुत तरस आया है…

क्यों मैंने भी हमेशा तेरी ही इच्छाओं का गला दबाया है…

इस दुनिया में कोई भी प्यार को समझ नहीं पाया है…

और अपने दिल का गला हम सबने मिलकर अपने ही हाथो से दबाया है…

पर आज मैंने अपने आप को थोड़ा सा जगाया है…

और भाड़ में गए वो लोग जिन्होंने मेरा दिल दुखाया है…




Comments