Wo Khud Ko Mera Deewana Batata Hai by Goonj Chand

सवाल है उसके बेहिसाब और खुद को मेरा दीवाना बताता है…

एक लड़का है जो अक्सर मेरे ख्यालों में आता है…

अक्सर मेरी तन्हाइयों में मुझे महफ़िलों सा फील कराता है…

और ईगो वाली बात पे भी अपनी सादगी दिखा जाता है…

एक लड़का है जो अक्सर मेरे ख्यालों में आता है…

मेरी हंसी के पीछे की वो वजह बन जाता है…

और रोने वाली बात पे भी ना जाने कैसे हंस जाता है…

एक लड़का है जो अक्सर मेरे ख्यालों में आता है…

मेरे गिरने से पहले ही वो मुझे सहारा दे जाता है…

और हूँ जब मैं मुसीबत में तो पता नहीं अचानक कहाँ से जाता है…

एक लड़का है जो अक्सर मेरे ख्यालों में आता है…

मेरे बिन बताये मेरे दिल का हाल जान जाता है…

और बंधी हो अगर मेरी जुल्फें तो उन्हें चुपके से खोल जाता है…

एक लड़का है जो अक्सर मेरे ख्यालों में आता है…

एक सवाल मेरा भी है उससे कि वो हक़ीक़त में क्यों नहीं आता है…

और क्यों रोज छुप छुपकर वो मेरे सपनो में आता है…

Comments