Main Pahad Ki Sundar Cheli Chu Wo Haryane Ka Chora Se by Goonj Chand

Main Pahad Ki Sundar Cheli Chu Wo Haryane Ka Chora Se by Goonj Chand


Main Pahad Ki Sundar Cheli Chu Wo Haryane Ka Chora Se by Goonj Chand

 

मैं पहाड़ों की सुन्दर चेली छू, वो हरियाणे का छोरा

और पहाड़ और हरियाणा का कैसे मेल, इस बात पे घर में बवाल होरा

 

मैं पहाड़ों की मीठी बोली छू, वो हरियाणे में चल्ली गोली

और अब तो दोस्त भी मेरे बोल पड़े, छोरी घनी बावरी होरी

 

मैं पहाड़ों की ठंडी छांव छू, वो हरियाणे की कुश्ती का दांव

और मैं हूँ लड़की कोमल सी, और वो बने मोहल्ले का ताऊ

 

मैं पहाड़ की छोटी बस्ती छू, वो हरियाणे का गाँव

और मैं पैदल चलती कोसो दूर, पर उसके धोरे थार

 

मैं पहाड़ों की सुन्दर लोककथा, वो हरियाणे का देशी डांस

और मैं काजोल की शौक अदाएं, और वो शाहरुख़ का रोमांस

 

मैं पहाड़ों की सुन्दर चेली छू, वो हरियाणे का छोरा

और पहाड़ और हरियाणा का कैसे मेल, इस बात पे घर में बवाल होरा

 



Comments