Logo Ne Ishq Ko Khel Bana Rakha Hai By Vihaan Goyal

Logo Ne Ishq Ko Khel Bana Rakha Hai By Vihaan Goyal


Logo Ne Ishq Ko Khel Bana Rakha Hai By Vihaan Goyal

 

इश्क़, अजी पहले के ज़माने में होता था..

अब भी होता है खेल, मज़ाक, शोषण दोनों करते है..

लड़का भी करता है और लड़की भी करती है..

इसलिए तो कह रहे है कि किसी ने मोहब्बत को उम्र कैद तो किसी ने दिल को जेल बना रखा है..

लोगो ने इश्क़ को खेल बना रखा है...

 

मुझे क्या पता कि मेरे अलावा instagram पे तुम और किस-किस से बतियाते हो?

मेरे phone काटने के बाद भी तो facebook पे online आते हो..

तो तुम भी तो सारी-सारी रात video call पे रहती हो, पूछने पर cousin है कहती हो..

तो ये है आजकल के So called modern males और females,

जो शक को करते है inhale…

और भरोसा, अजी भरोसे को तो इन्होंने भैंस कि tail बना रखा है..

लोगो ने इश्क़ को खेल बना रखा है...

 

दिवाली किसी के साथ तो होली पे कोई और है..

6 महीने से ज़्यादा नहीं चलता ये मोहब्बत का दौर है..

We did not get together, He was a fool, she was weard ..

तुझे पता है वो 6-6 महीने तक नहीं कटाता था अपनी beard..

Relationships को इन्होंने हर station पे रुकने वाली रेल बना है..

लोगो ने इश्क़ को खेल बना रखा है...

 

कल जिसने कहा था कि प्यार दुनिया का सबसे रंगीन सफर है..

आज वही कह रही है कि मर्द ज़ात पर भरोसा मत करना,

सब के सब साले duffer है..

तो ये भी कौनसा कम है, जब पी ली इसने rum है,

तो जिस लड़की को पटाने के लिए उसके भाइयों से मार तकती खायी..

आज उसी की photo निकाल के कह रहा है,

हे भगवान्!! तूने ये औरत ज़ात क्यों बनायीं..

इश्क़ कभी हसीन तो कभी बदनाम है,

ना मिले तो खास पर मिल जाये तो आम है..

रब ने बना दी वाली जोड़ियों को इन्होंने Big Bazaar में लगने वाली sale बना रखा है..

लोगो ने इश्क़ को खेल बना रखा है...




Comments