Ladko Ki Zindagi Aasan Nahi Hoti by Monika Singh

Ladko Ki Zindagi Aasan Nahi Hoti by Monika Singh


Yun To Dil Me Samandar Bhara hai Inke, Par Ankho Me Kabhi Nami Nahi Hoti

Aur Jitna Sochte hai Hum Ladko Ki Zindagi Utni Aasan Nahi Hoti

 

यू तो दिल में समंदर भरा है इनके पर आँखों में कभी नमी नहीं होती…

और जितना सोचते है हम लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 

लड़के बड़े है या छोटे कंधे हमेशा जिम्मेदारियों से भरे रहते है…

अपने ही परिवार की खातिर ये अपनों से ही दूर रहते है…

घरवाले परेशान हो इनकी फ़िक्र में,

इसलिए फ़ोन पे हर बार में ठीक हु ही कहते है…

लड़की की विदाई में तो ज़माना रोता है…

और इनके घर छोड़ जाने की चर्चा  कुछ खास नहीं होती…

और जितना सोचते है हम, लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 

माँ के लाडले बेटे है बेशक पर अपनी अलग पहचान बनानी पड़ती है…

एक नौकरी के खातिर सेकड़ो ठोकर खानी पड़ती है…

कभी हर बात पे ढेरो नखरे होते थे जिनके,

बहार रहकर सारी फरमाइश भुलानी पड़ती है…

कुछ लड़को को जरूरते जगाये रखती है…

और कुछ को ज़िम्मेदारिया सोने नहीं देती…

और जितना सोचते है हम, लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 

फिर एक वक़्त वो भी आता है जब इन्हे प्यार होता है…

एक तरफ गर्लफ्रेंड दूसरी तरफ परिवार होता है…

ज़िन्दगी को चुने तो घरवाले नाराज़ और घरवालों की सुने,

तो सर पे बेवफाई का ताज होता है…

किसी भी हालत में उलझने इनकी कम नहीं होती…

और जितना सोचते है हम, लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 

किसी भी हाल में शांत रहने का हुनर इनमे कमाल होता है…

चीज़ो को सोचने समझने का नजरिया भी बेमसाल होता है…

छोटी - छोटी बातो पर ये अपना धीरज नहीं खोते,

पर इसका मतलब ये नहीं की इन्हे दर्द नहीं होता या इनके जज़्बात नहीं होते…

परेशानिया तो इनकी रहो में भी आती है,

पर उनसे इनकी हिम्मत कभी कम नहीं होती…

और जितना सोचते है हम, लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 

यारो के ये यार कहलाते है निभाते है

साथ तब भी जब साथ छोड़ जाते है…

घर में पापा के सामने जिनकी ज़ुबा नहीं खुलती,

वो बहार निगाहो से ही कमाल कर जाते है…

माँ, बहन, बेटी, गर्लफ्रेंडसबसे हर रिश्ता वखूबी निभाते है…

और दोस्तों की दोस्ती से बढ़कर इनके लिए कोई चीज़ नहीं होती…

और जितना सोचते है हम, लड़को की ज़िन्दगी उतनी आसान नहीं होती…

 



Comments