Ek Ladka Aksar Mere Khyalo Mein Aata Hai by Goonj Chand

Ek Ladka Aksar Mere Khyalo Mein Aata Hai by Goonj Chand


Ek Ladka Aksar Mere Khyalo Mein Aata Hai by Goonj Chand

 

Ke Sawal Hai Uske Behisaab Khud Ko Mera Deewana Batata Hai

Ek Ladka Aksar Mere Khyalo Mein Aata Hai

 

के सवाल है उसके बेहिसाब खुद को मेरा दीवाना बताता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

अक्सर मेरी तन्हाईयो को महफ़िलो सा फील करा जाता है…

और ईगो की बात पर अपनी सादगी दिखा जाता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

के मेरी हसी के पीछे की वो वजह बन जाता है…

और रोने वाली बात पे भी  जाने कैसे हस जाता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

मेरे गिरने से पहले ही वो सहारा दे जाता है…

और जब में मुसीबत में हूँ पता नहीं अचानक कहा से जाता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

रात को जब में सोती हूँ मुझे हलके से कम्बल उड़ा जाता है…

और बंधी हो मेरी जुल्फे तोह चुपके से उन्हें भी खोल जता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

एक सवाल है मेरा भी उससे की वो हक़ीक़त में क्यों नहीं आता है…

क्यों इस तरह छुप छुप कर वो मुझसे रोज़ मिलने आता है…

एक लड़का अक्सर मेरे ख्यालो में आता है…

 

 


Comments