Zaruri To Nahi By Rj Vashishth

Zaruri To Nahi By Rj Vashishth


Zaruri To Nahi By Rj Vashishth

 

ये ज़रूरी तो नहीं..

हर किसी के लिए ये दिल धड़के ये ज़रूरी तो नहीं..

लेकिन ये दिल धड़कना छोड़ दे ये ज़रूरी तो नहीं..

हर ख़्वाब मुकम्मल हो हमारे ये ज़रूरी तो नहीं..

लेकिन कोशिश करना भी हम छोड़ दे ये ज़रूरी नहीं..

हर मुस्कान के पीछे कोई पहेली हो ये ज़रूरी तो नहीं

लेकिन हम मुस्कुराना ही छोड़ दे ये ज़रूरी तो नहीं..

हर कोई अनजान दुश्मन सा हो ये ज़रूरी तो नहीं..

लेकिन हम दोस्त बनाना छोड़ दे ये ज़रूरी तो नहीं..

चलो मान लिए की थोड़े अजीब से ख्यालात है हमारे..

लेकिन ये जताना भी छोड़ दे ये ज़रूरी तो नहीं..

ये दिल हर किसी के लिए धड़के ये ज़रूरी तो नहीं..

लेकिन ये दिल धड़कना छोड़ दे ये ज़रूरी तो नहीं..

ये ज़रूरी तो नहीं...  




Comments